Edited By Kamini,Updated: 26 Nov, 2026 04:38 PM

पिछले कई सालों से लड़कों के मुकाबले लड़कियों की घटती संख्या के कारण नौजवानों की शादी करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है और माता-पिता अपने बेटों की शादी करवाने के लिए मैरिज ब्यूरो के चक्कर लगा रहे हैं और कई बार वे धोखाधड़ी का शिकार भी हो जाते हैं।
माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): पिछले कई सालों से लड़कों के मुकाबले लड़कियों की घटती संख्या के कारण नौजवानों की शादी करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है और माता-पिता अपने बेटों की शादी करवाने के लिए मैरिज ब्यूरो के चक्कर लगा रहे हैं और कई बार वे धोखाधड़ी का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला माछीवाड़ा इलाके में देखने को मिला, जहां बिचौलिए ने लड़के की शादी करवाने के लिए 1.50 लाख रुपये लिए और शादी का खर्चा भी करवाया। लड़के के परिवार को तब निराशा का सामना करना पड़ा जब शादी के 4 दिन बाद भी दुल्हन वापस नहीं आई।
अब यह मामला माछीवाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक, माता-पिता ने अपने जवान बेटे की शादी करवाने के लिए मैरिज ब्यूरो से संपर्क किया, जिस पर बिचौलन ने कहा कि वह रिश्ता करवाने के लिए 1.50 लाख रुपये लेगी। माता-पिता अपने बेटे की शादी करवाने के लिए उसको 1.50 लाख रुपये देने के लिए तैयार हो गए, जिस पर उसने एक लड़की दिखाई और बताया कि वह गरीब परिवार से है और उसकी मां दिमागी तौर पर परेशान है। इसलिए, शादी का पूरा खर्च लड़के के परिवार को उठाना होगा।
माता-पिता ने बिचौलन को 1.50 लाख रुपये दिए और लड़की को आनंद कारज की रस्म के लिए लुधियाना जिले के एक शहर में गुरुद्वारा साहिब में बुलाया। दूल्हे के साथ जो लोग शादी में गए था, उन्हें एक होटल में अच्छा खाना-पीना भी खिलाया, उनका खर्चा भी दुल्हे परिवार ने उठाया। इसी तरह से दूल्हे के परिवार ने बिचौलन को 1.50 लाख रुपये दिए, दुल्हन के लिए लाखों रुपये की ज्वेलरी, लड़की के लिए एक नया सूट और दूल्हे के दोस्तों के खाने-पीने पर खर्च किए। हैरानी की बात यह है कि आनंद कारज की रस्म में लड़की के परिवार से कोई नहीं आया, बिचौलन समेत सिर्फ 2-3 औरतें ही मौजूद थीं। आनंद कारज के बाद, लड़का नई-नवेली दुल्हन को लेकर घर आया और सारी रस्में निभाई गईं। शादी के 4 दिन बाद बिचौलन लड़के के घर आई और कहा कि नई शादीशुदा लड़की की मां बीमार है और उसे ले जाना है। पति और ससुराल वालों ने नई शादीशुदा दुल्हन को सारे रीति-रिवाज करके बिचौलन के साथ उसके मायके भेज दिया, लेकिन जब कुछ दिन बीत गए और लड़की अपने ससुराल वापस नहीं आई, तो परिवार को शक हुआ।
जब लड़के के परिवार ने बिचौलन से संपर्क किया, तो उसने कहा कि नई शादीशुदा दुल्हन ने अपने ससुराल जाने के बारे में कोरा जवाब दिया है क्योंकि युवक के साथ कुछ दिक्कत थी। लड़के का परिवार इस बात से बहुत परेशान था कि उन पर झूठे इल्ज़ाम लगाए जा रहे हैं, जिस पर युवक ने भी अपने टेस्ट करवाए, जो ठीक थे। जब नई शादीशुदा दुल्हन अपने ससुराल वापस नहीं आई, तो युवक ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोनों पार्टियों को थाने बुलाया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन लड़के के परिवार को 4 दिन की दुल्हन के लिए लाखों रुपये देने पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से अब शादी करने वाले युवाओं को ऐसे धोखेबाज बिचौलियों से सावधान रहने की जरूरत है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here