Edited By Urmila,Updated: 11 Oct, 2026 10:42 AM

इसका खुलासा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इस पहल के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है।
चंडीगढ़/जालंधर (अंकुर, धवन): पंजाब के मुलाजिमों के लिए दीवाली से पहले अच्छी खबर है। दरअसल, राज्य सरकार अपने चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) कर्मचारियों को आगामी दीवाली का त्यौहार मनाने में मदद करने के लिए 10,000 रुपए का ब्याज मुक्त त्योहारी एडवांस देगी।
इसका खुलासा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इस पहल के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह अग्रिम राज्य के लगभग 34,604 ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक पात्र कर्मचारी अग्रिम राशि लेने का विकल्प चुनता है, तो राज्य पर कुल संभावित खर्च 34.60 करोड़ रुपए होगा।
8 नवम्बर को दीवाली के त्योहार से पहले यह अग्रिम सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को 6 नवम्बर, 2026 तक खजाने से राशि निकलवाने की अनुमति दी गई है। इसके बाद इस अग्रिम राशि की वसूली 5 समान मासिक किस्तों में की जाएगी। इसकी कटौती कर्मचारियों के दिसम्बर 2026 के वेतन से शुरू होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here