Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2026 02:13 PM

सोमवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं।
जालंधर: सोमवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,600 रुपए दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,920 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी 2,29,000 रुपए दर्ज की गई है। सोने-चांदी के इन नए भावों के चलते खरीदारी करने वाले लोगों की नजर अब बाजार के अगले रेट पर रहेगी।
Metals Focus को 2026 के अंत तक 5,000 डॉलर की उम्मीद
हाल ही में Metals Focus के मैनेजिंग डायरेक्टर फिलिप न्यूमैन ने कहा था कि 2026 के अंत तक वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। न्यूमैन के मुताबिक, अगर सोना इस स्तर तक पहुंचता है तो चांदी की कीमत भी 80 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। उन्होंने 2027 में चांदी में और तेजी की संभावना भी जताई थी।