Punjab : राज्य की 40 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी! एक साथ मिलेंगी दो बड़ी सौगातें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Jul, 2026 05:53 PM

punjab good news for 4 million women in the state

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से 'मां-धियां सम्मान योजना' के तहत करीब 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि उसी दिन से मोहाली से खाटू...

मोहाली: राज्य की महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 1 अगस्त से 'मां-धियां सम्मान योजना' के तहत करीब 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और वहीं उसी दिन से मोहाली से खाटू श्याम, सालासर धाम, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए नई बस सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं। इससे पहले आर्थिक या अन्य कारणों से कई श्रद्धालु धार्मिक यात्राएं नहीं कर पाते थे, लेकिन अब नई बस सेवाओं से ऐसे लोगों को भी प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।योजना की राशि जारी होने के साथ ही लाभार्थी महिलाओं के मोबाइल फोन पर बैंक संदेश भी आने शुरू हो जाएंगे। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!