Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jun, 2026 07:24 PM

यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा ट्रेन संख्या 26406/26405 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - अमृतसर - श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज, दिनांक 16 जून को रेल राज्य मंत्री...
पंजाब डैस्क : यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा ट्रेन संख्या 26406/26405 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - अमृतसर - श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज, दिनांक 16 जून को रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह द्वारा अमृतसर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरांत ट्रेन बटाला और गुरदासपुर होते हुए नए मार्ग पर सफलतापूर्वक संचालित हुई। नए मार्ग से ट्रेन अब जालंधर सिटी के स्थान पर बटाला व गुरदासपुर होकर चलेगी। इससे यात्रा समय में लगभग 40 मिनट की बचत होगी और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
समय-सारणी पर बात करें, तो ट्रेन संख्या 26406 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - अमृतसर यह ट्रेन सुबह 06.40 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से चलेगी और दोपहर में 12.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर - श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन अमृतसर से 16.25 पर रवाना होकर, रात में 22 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी।
इस ट्रेन के मार्ग परिवर्तित होने से स्थानीय लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा, जैसे कि, समय की बचत जिसमें नए मार्ग से कटरा-अमृतसर की यात्रा अब लगभग 40 मिनट तेज हो गई है। नई कनेक्टिविटी के तहत बटाला, गुरदासपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अब वंदे भारत की सीधी सुविधा मिलेगी।