जालंधर में विजीलैंस Action, सब-इंस्पेक्टर 1 लाख रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jun, 2026 07:43 PM

sub inspector arrested red handed while accepting a bribe in jalandhar

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में तैनात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शिकायतकर्ता के परिवार को झूठे मामले में फंसाने और...

जालंधर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में तैनात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शिकायतकर्ता के परिवार को झूठे मामले में फंसाने और संपत्ति जब्त कराने की धमकी देकर अब तक 6.5 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। इसके बावजूद वह और पैसे की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जालंधर जिले के गोराया थाना क्षेत्र के गांव गोहावर निवासी एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई। महिला ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसके भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। शिकायत के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह इसी केस का डर दिखाकर पूरे परिवार को धमका रहा था कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामले में नामजद कर देगा और उनकी संपत्ति जब्त करवा देगा।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस अधिकारी पहले ही 6.5 लाख रुपये वसूल चुका था, लेकिन इसके बाद भी 1 लाख रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की जांच के बाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर आरोपी सब-इंस्पेक्टर को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में उसका एक कांस्टेबल साथी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!