Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jun, 2026 08:51 PM

पंजाब के लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और घर का सामान तहस-नहस कर दिया। घटना में घर के बाहर खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे इलाके में...
लुधियाना (मौदगिल): पंजाब के लुधियाना में गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि माडल टाऊन गली नं. 3 में कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और घर का सामान तहस-नहस कर दिया। घटना में घर के बाहर खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि बच्चों के बीच हुए आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने पहले देर रात उनके घर पर हमला किया था। इसके बाद सोमवार दोपहर फिर से हमलावर पहुंचे और घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। महिला का कहना है कि हमलावरों ने घर का सामान तोड़ दिया और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। लोगों ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो आम लोगों में असुरक्षा की भावना और बढ़ेगी।
