AAP छोड़ BJP में शामिल हुए डॉ. तरसेम गर्ग के घर पेट्रोल बम से हमला, मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 23 Jun, 2026 10:08 AM

petrol bomb attack on the home of dr tarsem garg

बठिंडा में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं,

बठिंडा(विजय वर्मा): बठिंडा में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, के घर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पेट्रोल बम से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले के दौरान घर की लॉबी में आग लग गई, जिससे कुछ गमले और एक स्कूटर जल गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान होने से बच गया।घटना सोमवार रात करीब पौने 10 बजे की बताई जा रही है। डॉ. तरसेम गर्ग ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से मेला राम रोड स्थित अपने क्लीनिक में रह रहे थे, लेकिन घटना वाले दिन ही घर लौटे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए पेट्रोल बम फेंक दिया।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली
उन्होंने बताया कि घर के कार्यालय में मौजूद ड्राइवर और अकाउंटेंट ने रात करीब 10 बजे उन्हें हमले की सूचना दी। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञों, डॉग स्क्वायड और विभिन्न जांच टीमों को मौके पर तैनात कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि जब सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को निशाना बनाया जा सकता है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के लिए टीमें काम कर रही हैं तथा जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजनीतिक एंगल भी चर्चा में
डॉ. तरसेम गर्ग के हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कारण इस हमले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और मामले की जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!