लुधियाना में सनसनी: घर के बाहर बुलाकर युवक पर किया कातिलाना वार, आरोपी फरार

Edited By Vatika,Updated: 11 Jun, 2026 09:48 AM

youth lured out of his home and attacked with intent to kill

आपसी रंजिश और कानून व्यवस्था को ठगा दिखाने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

लुधियाना (राज): आपसी रंजिश और कानून व्यवस्था को ठगा दिखाने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक पर उसके घर के बाहर ही जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की गई। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दिए गए बयानों के आधार पर आरोपी लखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए अपने बयानों में प्रदीप सिंह ने बताया कि वह करीब शाम पौने आठ बजे अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान किसी ने उनके घर का मुख्य दरवाजा खटखटाया। जैसे ही पीड़ित ने कोई अनहोनी से बेखबर होकर घर का दरवाजा खोला, तो बाहर खड़े आरोपी ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। आरोपी ने बिना कुछ सोचे-समझे सीधे पीड़ित का कॉलर  पकड़ लिया और अपने पास छिपाकर रखे तेजधार चाकू से उसकी पीठ के दाहिने हिस्से पर जोरदार वार कर दिया। चाकू लगते ही पीड़ित खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा और दर्द से कराहने लगा। 

पीड़ित को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा देख भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा और वह उसे सरेआम जान से मारने की धमकियां देता हुआ मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर बाहर आए परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!