लुधियाना नगर निगम में कांग्रेस को एक और झटका, पार्षद मुंडिया ने दिया इस्तीफा

Edited By Vatika,Updated: 22 Jul, 2026 01:39 PM

another setback for congress in ludhiana

नगर निगम चुनावों के बाद कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। कई निर्वाचित कांग्रेस पार्षद पहले ही आम

लुधियाना(हितेश): नगर निगम चुनावों के बाद कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। कई निर्वाचित कांग्रेस पार्षद पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम चुके हैं। अब कांग्रेस के एक और पार्षद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-24 से कांग्रेस पार्षद गुरमीत सिंह मुंडिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दी। गुरमीत सिंह मुंडिया का नाम हाल ही में जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के एक मामले में दर्ज पुलिस केस के बाद चर्चा में आया था। इसी बीच उनके इस्तीफे ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

गुरमीत सिंह मुंडिया साहनेवाल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके इस्तीफे के बाद अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि वह जल्द ही आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल, उनके इस्तीफे के बाद नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर होती नजर आ रही है। वहीं, राजनीतिक हलकों की नजर अब गुरमीत सिंह मुंडिया के अगले कदम पर टिकी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!