Edited By Vatika,Updated: 20 Jul, 2026 09:47 AM

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पंजाब दौरे
जालंधर(सोनू): केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पंजाब दौरे के दौरान इंसानियत की मिसाल पेश की। अमृतसर दौरे के बाद जब वह जालंधर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकने पहुंचे, तभी रास्ते में एक सड़क हादसे में घायल युवती को देखकर उन्होंने अपना काफिला तुरंत रुकवा दिया।
जानकारी के अनुसार, चिराग पासवान ने घायल युवती की मदद करते हुए उसे तुरंत अपनी ही गाड़ी से अस्पताल भिजवाया, ताकि उसे समय पर इलाज मिल सके। उनके इस मानवीय कदम की हर ओर सराहना हो रही है।
गौरतलब है कि चिराग पासवान डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के सपने को पूरा करने की बात भी दोहराई। उन्होंने संकेत दिए कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करेगी और आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी।