ड्रग सेंसस ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारियों पर सख्त हुआ प्रशासन, अब होगी कार्रवाई!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jul, 2026 08:43 PM

new orders for school staff in ludhiana they will have to do this work

लुधियाना में ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) लुधियाना की ओर से शहर के स्कूलों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को 13 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे ड्रग सेंसस ड्यूटी...

लुधियाना : लुधियाना में ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना (Drug and Socio Economic Census) को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) लुधियाना की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्कूलों के उन कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, जो पहले बुलाई गई बैठक और ड्यूटी के बावजूद उपस्थित नहीं हुए।

प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, 13 और 14 जुलाई को ड्रग सेंसस से संबंधित मैपिंग और प्रशिक्षण के लिए बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन कई स्कूलों के कर्मचारी और अधिकारी इसमें शामिल नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए एडीसी (शहरी विकास) कार्यालय ने संबंधित कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाने का फैसला लिया है।

पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सूची में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों को 15 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश सरकार को भेजी जाएगी।

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) लुधियाना ने भी सभी स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय पर पेश होने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। प्रशासन का कहना है कि ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना एक महत्वपूर्ण सरकारी अभियान है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) लुधियाना की ओर से शहर के स्कूलों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को 13 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे ड्रग सेंसस ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए थे। जारी आदेशों के अनुसार, ड्रग एंड सोशल इकोनॉमिक सेंसस को एक महत्वपूर्ण सरकारी अभियान मानते हुए स्कूल स्टाफ की सेवाएं ली जाएंगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी), लुधियाना को सभी संबंधित स्कूलों के कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी पर उपस्थित करवाने के निर्देश दिए गए थे।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!