Edited By Kalash,Updated: 06 Jul, 2026 11:59 AM

फर्द केंद्र ऑपरेटर्स एसोसिएशन पंजाब (रजिस्टर्ड नंबर 132) द्वारा लुधियाना के रक्ख बाग में एक अहम मीटिंग की गई
लुधियाना (सुशील): फर्द केंद्र ऑपरेटर्स एसोसिएशन पंजाब (रजिस्टर्ड नंबर 132) द्वारा लुधियाना के रक्ख बाग में एक अहम मीटिंग की गई जिसमें सरकार और विभाग के अड़ियल रवैये के खिलाफ कड़े संघर्ष का बिगुल फूंका गया। यूनियन के प्रधान रमनदीप सिंह चकेरियां ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि फर्द केंद्र चलाने वाली प्राइवेट कंपनी CMS का कॉन्ट्रैक्ट 15 मई 2026 को खत्म हो गया है। कंपनी कर्मचारियों को एक महीने की बकाया सैलरी, ग्रेच्युटी फंड और एक्सपीरियंस लेटर नहीं दे रही है। पंजाब के प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव मेहता मुंबई हेड ऑफिस से बात करने के लिए कह रहे हैं लेकिन वहां से कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो रहा है।
सुनवाई न होने के विरोध में यूनियन 15 और 16 जुलाई को जालंधर DLR ऑफिस के सामने धरना और फ्लैग मार्च करेगी। इसके साथ ही काम बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष और तेज होगा। इस मीटिंग में बलजिंदर सोनी, लखबीर सिंह, अमनदीप सिंह, नानक सिंह, मोहन भगत, राकेश कुमार, करमजीत सिंह, राजेश कुमार, सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह और दिलबाग सिंह मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here