Ludhiana में ग्लाडा की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध इमारतों को किया ध्वस्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jul, 2026 06:39 PM

major crackdown by glada in ludhiana

ग्लाडा द्वारा अवैध कॉलोनियों और इमारतों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इसी के तहत अनधिकृत कॉलोनियों में सस्ते प्लॉटों का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले डेवलपर्स के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लुधियाना : ग्लाडा द्वारा अवैध कॉलोनियों और इमारतों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इसी के तहत अनधिकृत कॉलोनियों में सस्ते प्लॉटों का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले डेवलपर्स के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ग्लाडा लुधियाना के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक द्वारा अवैध इमारतों के खिलाफ आदेशों का पालन करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और ग्लाडा रेगुलेटरी विंग की प्रवर्तन टीम ने गांव थरीके और दाद में 6 अवैध इमारतों को सील करने और ढहाने की कार्रवाई की। नोटिस जारी होने के बावजूद जब संबंधित डेवलपर्स ने अवैध निर्माण कार्य बंद नहीं किया, तो ग्लाडा ने कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की। यह अभियान बिना किसी विरोध के सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माणों को शुरुआती चरण में ही रोकने के लिए आने वाले हफ्तों में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। मुख्य प्रशासक ग्लाडा ने कहा कि ऐसी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को पीने के पानी, सीवरेज, सड़कों, बिजली कनेक्शन और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!