Ludhiana में रफ्तार का तांडव: काल बनकर आए ट्रक ने बाइक सवार 21 वर्षीय युवक को रौंदा

Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2026 09:43 AM

ludhiana accident

गांव लेहरा के पास एक बेहद खौफनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई,

लुधियाना, (राज): गांव लेहरा के पास एक बेहद खौफनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्यारा ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की पहचान मधुर राणा (21) के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त नवीन के साथ कैथल से लुधियाना की ओर आ रहा था। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसा इतना भीषण कि बाइक के परखच्चे उड़ गए
मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 12 जुलाई को उन्हें सूचना मिली थी कि उनका भतीजा मधुर राणा और उसका दोस्त नवीन अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरियाणा के कैथल से लुधियाना की ओर आ रहे थे। रास्ते में गांव लेहरा के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे। आसपास के लोगों ने फौरन दोनों घायलों को उठाकर लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मधुर की हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे तुरंत सी.एम.सी. अस्पताल रेफर कर दिया। 13 जुलाई को घटनास्थल पर पहुंचे मधुर के चाचा मगत राम और हर्ष राणा को जानकारी मिली कि इलाज के दौरान मधुर ने दम तोड़ दिया है। मधुर के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जो उसकी मौत का कारण बनीं। वहीं, उसका दोस्त नवीन अभी भी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

सीसीटीवी कैमरों और टोल प्लाजा की फुटेज के जरिए की जा रही ट्रक की पहचान
परिजनों ने बताया कि चश्मदीदों के अनुसार टक्कर मारने वाला ट्रक 'पी.सी.एस.' (PCS) कंपनी का था। आरोपी चालक को शायद इस बात का अंदाजा था कि हादसा कितना गंभीर है, इसलिए वह मौके पर रुकने के बजाय ट्रक समेत फरार हो गया। ट्रक चालक की इस कायरतापूर्ण हरकत से गुस्साए परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाए। थाना डेहलों की पुलिस ने मगत राम के बयानों पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वे घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों और टोल प्लाजा की फुटेज के जरिए ट्रक की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी ड्राइवर को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!