PM मोदी के स्वागत में सज रहा जालंधर कैंट स्टेशन, तैयारियां देख हर कोई हैरान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jul, 2026 05:24 PM

jalandhar cantt station being decked up to welcome pm modi

जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन समेत देश के 75 आधुनिक रेलवे स्टेशनों को जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को...

जालंधर : जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन समेत देश के 75 आधुनिक रेलवे स्टेशनों को जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। स्टेशन परिसर में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है, जबकि यात्रियों और मेहमानों की सुविधा के लिए एस्केलेटर की भी व्यवस्था की गई है।

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। पुलिस कमिश्नर (CP) और डिप्टी कमिश्नर (DC) ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि पीएम. मोदी का यह पहला दौरा नहीं है। इससे पहले भी वह पंजाब का कई बार दौरा कर चुके हैं तथा पंजाब वासियों के कई बड़ी सौगातें दे चुके हैं। वहीं अब जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन जोकि अब बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है, जनता को समर्पित करने जा रहे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!