पंजाब के 4 जिलों से गायब हुए मानसून के बादल, सैटेलाइट तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2026 10:49 AM

weather report

पंजाब के कुछ इलाकों में अब मानसूनी बादल गायब हो हए हैं। सैटेलाइट इमेज में पठानकोट, गुरदासपुर...

पंजाब डेस्कः पंजाब के कुछ इलाकों में अब मानसूनी बादल गायब हो हए हैं। सैटेलाइट इमेज में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और हिमाचल से सटे इलाके में बादल अधिक घने नजर आ रहे है जबकि जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, नवांशहर में भी बादलों की पट्टी दिखाई दे रही है।

मानसून की गतीविधयां कमजोर रहने की संभावना
लेकिन बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का में बादल नजर नहीं आ रहे है। मोहाली और जालंधर में सुबह के वक्त तेज बारिश हुई। हालांकि अब मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और केवल सीमावर्ती व पहाड़ी क्षेत्रों में ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 जुलाई के बीच मानसून की गतीविधयां कमजोर रहने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी। वहीं चंडीगढ़ में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक 2 बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। 

हिमाचल में इस महीने अब तक सामान्य से 40 फीसदी अधिक बारिश
हिमाचल प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में बारिश की कमी के बावजूद जुलाई के अब तक के आंकड़े सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज होने का संकेत दे रहे हैं। राज्य में आमतौर पर 1 से 12 जुलाई के बीच 85.6 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार इसी अवधि में 119.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसका मतलब है कि अब तक सामान्य से 40 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!