Ludhiana वालों के लिए राहत की खबर, अगले 4-5 दिनों तक बारिश के आसार

Edited By Vatika,Updated: 08 Jul, 2026 09:48 AM

ludhiana weather

भीषण उमस और गर्मी से जूझ रहे लुधियाना के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

लुधियाना: भीषण उमस और गर्मी से जूझ रहे लुधियाना के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार लुधियाना में अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

मंगलवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन यह कुछ ही मिनटों में थम गई। इसके बाद तेज धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को 47 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास हुआ।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) की मौसम विज्ञानी डॉ. पवनीत कौर के अनुसार, सुबह हवा में नमी 79 प्रतिशत और दोपहर बाद 52 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि लुधियाना में अगले 4-5 दिनों तक बारिश के अच्छे आसार हैं, जिससे मौसम सुहावना होने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!