खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन मंड को फिर मिली धमकी, विदेशी नंबरों से आए कॉल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jul, 2026 11:37 PM

anti khalistan leader gursimran mand receives threats again

लुधियाना में इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संयुक्त समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड को एक बार फिर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। जानकारी के अनुसार, गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी...

लुधियाना : लुधियाना में इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संयुक्त समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड को एक बार फिर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। जानकारी के अनुसार, गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी नंबरों से कॉल और व्हाट्सएप संदेश भेजकर धमकाया गया है। धमकी भरे संदेशों में लिखा गया है कि वह चाहे जितनी भी सुरक्षा ले लें, उनका भी वही हाल किया जाएगा जो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हुआ था।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब गुरसिमरन सिंह मंड को धमकियां मिली हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। ताजा धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंड ने इस मामले की जानकारी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस अधिकारियों को दे दी है। पुलिस अब विदेशी नंबरों और व्हाट्सएप संदेशों की जांच कर रही है, ताकि धमकियां देने वालों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में चिंता बढ़ गई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!