लुधियाना के बुड्ढा नाले में तैरती मिली लाश, इलाके में मची सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jul, 2026 06:31 PM

body found floating in ludhiana s buddha nallah

महानगर के हैबोवाल कलां इलाके में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब राम शरणम् पुली और गोपाल नगर पुली के बीच बहते बुड्ढा नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। नाले में लाश होने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद...

लुधियाना, (राज): महानगर के हैबोवाल कलां इलाके में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब राम शरणम् पुली और गोपाल नगर पुली के बीच बहते बुड्ढा नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। नाले में लाश होने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों स्थानीय लोगों का हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीसीआर और थाना हैबोवाल की पुलिस टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों बुड्ढा नाला की सफाई का काम चल रहा है, जिसके चलते नाले के भीतर मिट्टी डाली गई थी। रविवार सुबह करीब 10:00 बजे जब नाले का बहाव तेज था, तो एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ आया और उस मिट्टी के ढेरों के पास आकर फंस गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब नाले में तैरती लाश पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी आधिकारिक सूचना दी। मौके पर पहुँचे थाना हैबोवाल के जांच अधिकारियों ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच लग रही है। अनुमान है कि मृतक की मौत करीब 3 से 4 दिन पहले हो चुकी है, क्योंकि पानी में रहने के कारण शव काफी फूल चुका था। अधिकारियों के मुताबिक, कयास लगाए जा रहे हैं कि व्यक्ति की मौत किसी अन्य इलाके में हुई होगी और लाश बुड्ढा नाले के तेज बहाव के साथ बहती हुई हैबोवाल क्षेत्र तक पहुँच गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शव को नाले से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम व शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और परिस्थितियों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!