Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jul, 2026 07:11 PM

जालंधर के कई इलाकों में बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बादशाहपुर बिजली घर में तकनीकी फाल्ट आने के कारण शहर के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं बस्ती शेख समेत आसपास के कई इलाकों में भी...
जालंधर (जसप्रीत) : जालंधर के कई इलाकों में बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बादशाहपुर बिजली घर में तकनीकी फाल्ट आने के कारण शहर के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जानकारी अनुसार दयोल नगर, बस्ती शेख, तिलक नगर, सारा बस्तियात, न्यू ग्रीन माडल टाऊन, एस.ए.एस. नगर, पंचशील कालोनी, बांबे नगर, फ्रैंड्स कालोनी, दूरदर्शन एंक्लेव, टावर टाऊन, मलको तरड़ां, खांबड़ा, आर.सी.एस. कालोनी, टावर एंक्लेव फेस 1, 2, 3, हीरो होम्स, गद्दोवाली, पिंड बाजड़ा, पिंड लांबड़ा, पिंड बादशाहपुर में बिजली सप्लाई ठप्प है, जिस कारण लोगों को भारी गर्मी का ताप झेलना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी के बीच बिजली बंद होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रभावित इलाकों के लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। लोगों का कहना है कि सुबह करीब 8 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरों में पानी की सप्लाई, कूलर, पंखे और अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।
फिलहाल बिजली विभाग की टीमें फाल्ट को ठीक करने में जुटी हुई हैं। विभाग की ओर से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द समस्या का समाधान होगा और उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

