चंडीगढ़ के स्कूलों में सोमवार को छुट्टी का ऐलान

Edited By Kamini,Updated: 15 Aug, 2026 12:19 PM

holiday announced for chandigarh schools on monday

सभी स्कूलों में प्रशासन ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

पंजाब डेस्क : चंडीगड़ के स्कूलों को लेकर खास खबर सामने आई है। दरअसल, सभी स्कूलों में प्रशासन ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है। पंजाब और चंडीगढ़ में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने तिरंगा फहराया।

इस दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व, आभार और आत्ममंथन का अवसर है। इस के साथ ही राज्यपाल ने चंडीगढ़ के सभी स्कूलो में सोमवार को छुट्टी का ऐलान किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!