Edited By Urmila,Updated: 05 Aug, 2026 11:24 AM

सी.आई.ए. स्टाफ ने जमशेर टी-प्वाइंट के पास नाकाबंदी करके दो युवकों को 1.10 किलो हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपयों में है।
जालंधर : सी.आई.ए. स्टाफ ने जमशेर टी-प्वाइंट के पास नाकाबंदी करके दो युवकों को 1.10 किलो हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपयों में है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मेन तस्कर है जो अमृतसर से जालंधर हेरोइन की सप्लाई देने आया था। आरोपियों की पहचान अकाशदीप सिंह एकम पुत्र बलवीर सिंह निवासी नजदीक चांद डायरी, ब्यास (अमृतसर) और पवित्र सिंह उर्फ लाडी पुत्र संतोख सिंह निवासी दादूवाल गांव जालंधर के रूप में हुई है।
सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि अमृतसर से एक तस्कर जमशेर इलाके में हेरोइन की खेप देने आ रहा है। ऐसे में पुलिस ने जमशेर टी प्वाइंट पर ट्रैप लगा लिया।
इसी दौरान दो अलग-अलग दिशाओं से युवक जब एक दूसरे से मिले तो पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। दोनों के पास बैग थे। तलाशी लेने पर उनसे 1.10 किलो हेरोइन मिली। पूछताछ में पता लगा कि पवित्र ने जालंधर में हेरोइन बेचने के लिए अकाशदीप से उक्त हेरोइन मंगवाई थी। अकाशदीप के खिलाफ कपूरथला में भी नशे का केस दर्ज है। दोनों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पैक्टर सुरिंदर कुमार कंबोज ने कहा कि आरोपियों से उनके नेटवर्क का पता लगवा कर अन्य लोगों की भी गिरफ्तारियां की जाएंगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here