Edited By VANSH Sharma,Updated: 06 Aug, 2026 10:55 PM

जालंधर के Apeejay कॉलेज परिसर में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्कूली छात्रों और वेटरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
जालंधर: जालंधर के Apeejay कॉलेज परिसर में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्कूली छात्रों और वेटरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हाथापाई का रूप ले लिया और मौके पर धक्का-मुक्की के साथ लात-घूंसे भी चलने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, Apeejay कॉलेज में शहर के विभिन्न नामी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए MUN कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ छात्रों और वेटरों के बीच बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट तक पहुंच गई।
वायरल वीडियो में कई छात्र आपस में धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव कर माहौल शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ वेटर भी छात्रों के साथ उलझ गए, जिसके बाद स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई। घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम में मौजूद स्कूली छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन के प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक कॉलेज प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here