Edited By Vatika,Updated: 15 Aug, 2026 01:41 PM

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटियाला स्थित नेताजी सुभाष खेल संस्थान में आयोजित
पटियाला(बलजिंद्र): 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटियाला स्थित नेताजी सुभाष खेल संस्थान में आयोजित समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम के बीच अचानक रेसलिंग हॉल की फॉल्स (डाउन) सीलिंग का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाना था। इसी दौरान हॉल की सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा नीचे बैठे लोगों पर आ गिरा। हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना है। घटना के बाद कार्यक्रम तुरंत रोक दिया गया और पूरे हॉल को खाली करा लिया गया।
हादसे के बाद संस्थान का कोई भी अधिकारी या खिलाड़ी मीडिया के सामने आने को तैयार नहीं है। वहीं, मीडिया की संस्थान में एंट्री भी रोक दी गई है।