जालंधर के Famous रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा, खंगाले जा रहे CCTV

Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2026 11:28 AM

jalandhar restaurant birthday party

जालंधर के नामी रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूब हंगामा हो गया।

पंजाब डेस्क : जालंधर के नामी रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूब हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार यहां एक युवती द्वारा उसके पर्स से 20 हजार रुपए कैश चोरी करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है और मामले की जांच जारी है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित युवती जेसिका के दोस्त ने बताया कि वह जेसिका का बर्थडे मनाने के लिए रेस्टोरेंट आए थे। यहां जेसिका ने अपना सामान टेबल पर रखा हुआ था और वह जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। इसके बाद जब बिल देने के लिए जेसिका ने अपना पर्स खोला तो वह दंग रह गई उसका कहना था कि पर्स में रखे उसके 20 हजार रुपए कैश गायब थे। इसके बाद मौके पर सी.सी.टी.वी. भी खंगाले गए जिससे कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में जांच की जा रही है।        

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!