जालंधर में मोबाइल चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा, खंभे से बांधकर की पिटाई

Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2026 01:31 PM

in jalandhar people caught a mobile thief red handed

शहर के राम नगर इलाके में मोबाइल फोन चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक

जालंधर( सोनू): शहर के राम नगर इलाके में मोबाइल फोन चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीट दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान वंश के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह एक अन्य युवक के साथ फोन चोरी करने गया था। उसका कहना है कि उसका साथी दो मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि वह लोगों के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है। स्थानीय निवासी जय प्रकाश ने बताया कि आरोपी घर की छत के रास्ते अंदर घुसा और कमरे से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। उन्होंने पीछा कर उसे पकड़ लिया। लोगों का दावा है कि आरोपी अन्य स्थानों पर भी मोबाइल चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को गंभीर चोटें आई हैं और उसके साथी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील करते हुए कहा कि चोरी की घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आरोपी और उसके साथी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!