Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Jul, 2026 11:51 PM

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले चल रहे प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में रोष देखने को मिल रहा है। इस घटनाक्रम के विरोध स्वरूप 27 जुलाई (सोमवार) को जालंधर बंद का ऐलान किया गया है।
जालंधर: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले चल रहे प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में रोष देखने को मिल रहा है। इस घटनाक्रम के विरोध स्वरूप 27 जुलाई (सोमवार) को जालंधर बंद का ऐलान किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में विभिन्न सामाजिक और छात्र संगठनों की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली की घटना की निंदा करते हुए प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के समर्थन में आवाज उठाई गई।
बैठक के दौरान सभी संगठनों ने सर्वसम्मति से 27 जुलाई को जालंधर बंद रखने का निर्णय लिया। इस दौरान व्यापारिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील भी की गई। संगठनों का कहना है कि यह बंद शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा और इसका उद्देश्य विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना है।