जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी... युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाप-बेटे पर हथियारों से हमला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jul, 2026 07:59 PM

jalandhar  father and son attacked for protesting against molestation of girls

जालंधर के ओल्ड जवाहर नगर में कुछ युवकों द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। युवकों ने अमित जुल्का व उसके बेटे के साथ मारपीट की तथा तीखे हथियारों का प्रयोग करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। करीब एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने इस वारदात को...

जालंधर : जालंधर के ओल्ड जवाहर नगर में कुछ युवकों द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। युवकों ने अमित जुल्का व उसके बेटे के साथ मारपीट की तथा तीखे हथियारों का प्रयोग करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। करीब एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने इस वारदात को अँजाम दिया। 

जानकारी अनुसार कुछ युवक गली में बेवजह चक्कर लगा रहे थे तथा इलाके में बनी पार्क में सैर कर रही युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने की भी कोशिश कर रहे थे।अमित जुल्का ने जब इन्हें ऐसा करने से रोका तो वे युवक वहां से चले गए तथा उसके बाद करीब एक दर्जन युवकों को साथ लेकर आए और उन्होंने अमित जुल्का तथा उसके बेटे के साथ बुरी तरह से मारपीट की। घटना की सी.टी.वी.टी. में कैद हो गई है, जिसमें युवकों द्वारा जिन वाहनों का प्रयोग किया गया है, वे भी सी.सी.टी.वी. में आ गए हैं। घायल अमित जुल्का तथा उसके बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

उधर थाना नवीं बारादरी की पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकार बता रहे हैं कि हमला करने वाले युवक खुद ही थाने शिकायत करने पहुंच गए, लेकिन मौके पर शिकायत करने गए लोगों ने पुलिस को जब पूरा मामला बताया तो शिकायतकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अभी तक इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!