जालंधर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2026 11:48 AM

jalandhar rain alert

शहर में वीरवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आसमान

जालंधर(सोनू): शहर में वीरवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आसमान पर काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी और मौसम सुहावना हो गया।

सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कई इलाकों में अच्छी बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया और कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के कारण शहर में वाहनों की रफ्तार भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। हालांकि, लोगों ने लंबे समय बाद हुई इस बारिश का स्वागत किया और गर्मी से मिली राहत का आनंद लिया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में भी बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!