Rupnagar के लोगों को बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Aug, 2026 06:09 PM

railway over bridge in rupnagar

उन्होंने इस प्रोजैक्ट को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात करार दिया।

नूरपुरबेदी(भंडारी): बुंगा साहिब में रेलवे ओवर ब्रिज (आर.ओ.बी.) के निर्माण के लिए करीब 50 करोड़ रुपए का टैंडर आवंटित होने पर क्षेत्र के सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों और गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार तथा विधानसभा क्षेत्र रूपनगर के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा का विशेष धन्यवाद किया है। उन्होंने इस प्रोजैक्ट को नूरपुरबेदी क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात करार दिया।

इस मौके पर ब्लॉक समिति सदस्य सतनाम सिंह नागरा, सरपंच मलकीत सिंह शाहपुर, नंबरदार गुरचेत बसी, नाम सिंह नंबरदार मीरपुर, अवतार सिंह कूनर सरपंच बड़वा, हरदयाल सिंह पूर्व सरपंच, मनदीप सिंह सरां, तलविंदर सिंह ढींडसा तथा दविंदर सिंह पूर्व सरपंच शाहपुर ने कहा कि बुंगा साहिब रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। रेलगाड़ियों के गुजरने के समय फाटक बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे राहगीरों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि अब करीब 50 करोड़ रुपए के इस महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट का टैंडर आवंटित होना लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आर.ओ.बी. के निर्माण से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी तथा यातायात भी सुचारू होगा।

गणमान्य लोगों ने कहा कि इस प्रोजैक्ट को मंजूरी दिलाने और टैंडर आवंटित करवाने के लिए विधायक दिनेश चड्ढा द्वारा लगातार की गई पैरवी, संबंधित विभागों के साथ तालमेल तथा लोगों की मांग को सरकारी स्तर पर उठाने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा इस जायज मांग को गंभीरता से लेते हुए किए गए लगातार प्रयासों का परिणाम अब इतने बड़े प्रोजैक्ट का टेंडर आवंटित होने के रूप में सामने आया है।

उन्होंने पंजाब सरकार, रेलवे मंत्रालय, सांसद मलविंदर सिंह कंग, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विशेष रूप से विधायक दिनेश चड्ढा का धन्यवाद करते हुए कहा कि आर.ओ.बी. के निर्माण से बुंगा साहिब सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बुंगा साहिब आर.ओ.बी. नूरपुरबेदी क्षेत्र में बेहतर यातायात, मजबूत कनेक्टिविटी और विकास की गति को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट साबित होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!