हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान, अस्पताल से मिली छुट्टी

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2026 01:58 PM

attack on sukhbir badal at nanded

नांदेड साहिब में हुए हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह

नांदेड साहिब/चंडीगढ़: नांदेड साहिब में हुए हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का पहला बयान सामने आया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ऐसे हमलों से न तो वह पहले डरे थे और न ही अब डरेंगे। सुखबीर ने कहा कि जिसके सिर पर वाहेगुरु का हाथ हो, उसे कोई आंच नहीं आ सकती, चाहे कोई कितना भी जोर लगा ले।

अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि ये ताकतें पंजाब की अमन-शांति को आग लगाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन गुरु साहिब ने मेहर की है। उन्होंने कहा कि वह ऐसी कार्रवाइयों से नहीं डरेंगे। शिरोमणि अकाली दल हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल पंजाब की तरक्की, पंजाब की भाईचारे की सांझ और पंजाब की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!