पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन की अटकलों पर हरियाणा CM नायब सैनी का बड़ा बयान, जानें क्या बोले

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Aug, 2026 05:16 PM

haryana cm nayab saini s statement on speculation regarding a bjp akali alliance

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।

पंजाब डैस्क : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।

दरअसल, हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बीच हुई मुलाकात के बाद दोनों दलों के दोबारा साथ आने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी चल रही थी कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोनों दलों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।

इन अटकलों के बीच अब सीएम नायब सैनी ने खुद स्थिति स्पष्ट कर दी है। पंजाब में BJP और अकाली दल के बीच गठबंधन की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि गठबंधन जैसी कोई बात नहीं है।

सैनी के इस बयान के बाद फिलहाल BJP और अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगता नजर आ रहा है। हालांकि, पंजाब की राजनीति में दोनों दलों के बीच भविष्य में किसी तरह की राजनीतिक नजदीकी बनती है या नहीं, इस पर अभी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!