Edited By Kalash,Updated: 05 Aug, 2026 05:41 PM

पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह के बीच बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सांसद चरणजीत चन्नी को हाईकमान ने फटकार लगाई है। बताया जा रहा है कि केसी वेणुगोपाल ने उन्हें तलब किया है और समर्थकों को कंट्रोल में रखने की बात कही गई है। इसके साथ ही 15 दिन में पार्टी द्वारा सख्त फैसला लेने की बात भी कही गई है।
बता दें कि पंजाब कांग्रेस में पिछले काफी समय से कलह चल रहा है और पार्टी गुटों में बंट गई है। इस दौरान बीते कई दिनों से पंजाब के अलग-अलग जिलों में हो रही कार्यक्रमों के दौरान चन्नी समर्थकों द्वारा राजा वड़िंग के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here