मोहाली में सब-इंस्पेक्टर पर होटल संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप, Video सामने आने पर हुआ सख्त Action

Edited By Kamini,Updated: 04 Aug, 2026 02:13 PM

hotel operator accuses sub inspector

एक होटल संचालिका के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : एक होटल संचालिका के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस चौकी इंचार्ज वर्दी में होटल के अंदर घुसा और संचालिका के साथ मारपीट की। मामला मोहाली के जीरकपुर स्थित बलटाना इलाके का है। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद संबंधित सब-इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

होटल संचालिका ने आरोप लगाते हुए बताया कि, गत 29 जुलाई की रात चौकी इंचार्ज होटल पहुंचा और कथित तौर पर "मंथली रकम" रकम की मांग को लेकर विवाद हुआ। पैसे नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की गई। यही नहीं एक दिन पहले भी पुलिस अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था।

संचालिका का कहना है कि, वे पिछले 3 वर्षों से बलटाना में होटल चला रही थीं। पुलिस अधिकारी कथित तौर पर हर महीने 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। होटल का संचालन बंद होने के कारण उन्होंने भुगतान नहीं किया। इस पर उन्हें होटल खाली कराने और कार्रवाई करने की धमकी दी गई। इस पूरे मामले पर मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि एएसपी गजलप्रीत कौर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!