Punjab में पुलिस एनकाउंटर! नाकाबंदी पर फायरिंग करने वाले 2 गैंगस्टर घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Aug, 2026 09:16 PM

police encounter in punjab

जिला फिरोजपुर में पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के तहत आज सीआईए स्टाफजीरा की पुलिस पर नाकाबंदी के दौरान गोलियां चलाने वाले 2 गैंगस्टर पुलिस एनकाउंटर में जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

फिरोजपुर (कुमार) :  जिला फिरोजपुर में पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के तहत आज सीआईए स्टाफजीरा की पुलिस पर नाकाबंदी के दौरान गोलियां चलाने वाले 2 गैंगस्टर पुलिस एनकाउंटर में जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

इस अवसर पर एसएसपी फिरोजपुर सरदार भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ जीरा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को यह गुप्त सूचना मिली थी की हरजीत सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह वासी तलवंडी शोभा पट्टी और दिलबाग सिंह पुत्र रच्छपाल सिंह वासी जोगीवाला गैंगस्टरों के गुर्गे के रूप में काम करते हैं और बहुत सी अपराधिक घटनाओं में शामिल हैं जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की ताक में इस एरिया में घूम रहे हैं तो पिछले काफी समय से पुलिस उन पर  ट्रैप लगाए हुए थी और गुप्त सूचना तथा टेक्निकल रिसोर्सेज के आधार पर सीआईए स्टाफ जीरा  की पुलिस को पता चला कि यह दोनों गैंगस्टरों के गुर्गे इस एरिया में घूम रहे हैं तो सीआईए स्टाफ जीरा तथा थाना मल्लावाला  की पुलिस द्वारा डीएसपी जीरा के दिशा निर्देशों अनुसार इस एरिया में नाकाबंदी की गई और जब यह दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आ रहे थे तो इनको पुलिस पार्टी द्वारा इनको रुकने का इशारा किया गया और इन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और गोलियां पुलिस की गाड़ी पर लगी जबकि पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए ।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करने पर यह दोनों आरोपी घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और इनसे 2 अवैध पिस्तौल बरामद हुए हैं । उन्होंने बताया कि इन गुर्गों के खिलाफ खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और अदालत में पेश करके तथा पुलिस रिमांड लेकर गैंगस्टरों के इन गुर्गों से पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि यह और कौन-कौन सी घटनाओं में शामिल हैं और किन गैंगस्टर के लिए काम करते थे ।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!