बघेल के कंट्रोल से बाहर हुई पंजाब कांग्रेस की बगावत, चन्नी के हक में लगे नारे, वडिंग ने बताया RSS के चमचे

Edited By Vatika,Updated: 06 Aug, 2026 02:02 PM

raja warring channi

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आई।

लुधियाना (हितेश, रिंकू): पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आई। गुरुवार को लुधियाना के गुरु नानक देव भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में जमकर नारेबाजी हुई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के समर्थन में नारे लगाए गए।

जानकारी के अनुसार, चन्नी और आशु के समर्थन में नारे लगाने वालों में आशु समर्थक पार्षद, वार्ड इंचार्ज, ब्लॉक प्रधान और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इसके जवाब में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थकों ने भी उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों गुटों की ओर से लगातार नारेबाजी होने के कारण कार्यक्रम के दौरान कई बार तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माहौल शांत कराने की कोशिश की।

इसी दौरान राजा वड़िंग ने नारेबाजी कर रहे लोगों पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें "आरएसएस के चमचे" बताया। उन्होंने नारे लगाने वालों से कार्यक्रम से बाहर जाने को कहा और चेतावनी दी कि यदि वे नहीं माने तो विवाद बढ़ सकता है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान हुई नारेबाजी ने पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी की चर्चाओं को एक बार फिर हवा दे दी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!