Ludhiana : ग्लाडा दफ्तर के बाहर खड़ी लग्जरी कार से चोरों ने उड़ाया कैश व लाइसैंसी पिस्तौल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jul, 2026 08:04 PM

theft from a luxury car parked outside the glada office in ludhiana

बेखौफ शातिर चोरों ने दिन-दहाड़े ग्लाडा दफ्तर के बाहर पार्किंग में खड़ी एक लग्जरी कार को अपना निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। शातिर चोर कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा 3 लाख रुपए का कैश और एक लाइसेंसी पिस्तौल चुराकर रफूचक्कर हो गए।

लुधियाना (राज): बेखौफ शातिर चोरों ने दिन-दहाड़े ग्लाडा दफ्तर के बाहर पार्किंग में खड़ी एक लग्जरी कार को अपना निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। शातिर चोर कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा 3 लाख रुपए का कैश और एक लाइसेंसी पिस्तौल चुराकर रफूचक्कर हो गए। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित प्रॉपर्टी संबंधी किसी काम के सिलसिले में ग्लाडा दफ्तर आया हुआ था।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित विजय कुमार, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं, दोपहर के समय अपनी एमजी (MG) कार में सवार होकर ग्लाडा दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी बाहर पार्किंग एरिया में पार्क की और अंदर चले गए। जब वह कुछ समय बाद अपना काम निपटाकर वापस लौटे, तो गाड़ी की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। कार की ड्राइवर सीट के पीछे वाली सीट का शीशा टूटा हुआ था और उसके अंदर से 3 लाख रुपये, 1 लाइसेंसी पिस्तौल और अन्य सामान गायब था। वारदात का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।

मामले की पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. वी.पी.एस. उप्पल ने बताया कि दोपहर के समय गाड़ी का शीशा तोड़कर नकदी और पिस्तौल चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना वाली जगह और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि संदिग्धों की मूवमेंट का पता लगाकर उनकी पहचान की जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!