Ludhiana: मास्टर की से महज 6 सेकेंड में बाइक का लॉक खोल उड़ा ले गया शातिर, वारदात CCTV में कैद

Edited By Vatika,Updated: 01 Aug, 2026 09:01 AM

ludhiana robbery news

महानगर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक इलाके फील्ड गंज (कूचा नंबर-5) में दिन-दिहाड़े चोरी

लुधियाना (राज): महानगर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक इलाके फील्ड गंज (कूचा नंबर-5) में दिन-दिहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक शातिर चोर ने दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाया और महज 6 सेकेंड में 'मास्टर की'  से लॉक खोलकर बाइक चोरी कर रफूचक्कर हो गया। यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित बाइक मालिक गोल्डी ने बताया कि फील्ड गंज इलाके में उनकी कॉस्मेटिक की दुकान है। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी उन्होंने अपनी सिल्वर रंग की स्पलेंडर मोटरसाइकिल दुकान के बाहर पार्क की और अंदर अपने काम में व्यस्त हो गए। दोपहर के समय जब गोल्डी किसी काम से दुकान के बाहर निकले और बाइक की तरफ देखा, तो गाड़ी गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद जब दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो चोरी के इस शातिराना तरीके का पर्दाफाश हुआ। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि लाल रंग की टी-शर्ट और पायजामा पहने एक युवक, जिसने सिर पर परना बांध रखा था, दुकान के आसपास मंडरा रहा था। आरोपी ने वारदात से पहले इलाके में दो बार रेकी की ताकि किसी को उस पर शक न हो। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने अपनी जेब से मास्टर की निकाली और पलक झपकते ही (मात्र 6 सेकेंड में) बाइक का लॉक खोलकर सिल्वर स्पलेंडर लेकर मौके से फरार हो गया। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को शिकायत दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!