Ludhiana में दूसरे दिन फिर प्रदर्शन जारी, नगर निगम दफ्तर के बाहर संघर्ष कमेटी ने लगाया धरना

Edited By Kamini,Updated: 28 Jul, 2026 12:17 PM

ludhiana protest

लुधियाना में आज फिर धरना प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है। बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पंजाब भर में बंद की कॉल को लेकर गत दिन सोमवार को जहां धरना प्रदर्शन किए गए।

लुधियाना (हितेश) : लुधियाना में आज फिर धरना प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है। बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पंजाब भर में बंद की कॉल को लेकर गत दिन सोमवार को जहां धरना प्रदर्शन किए गए। वहीं आज दूसरे दिन नगर निगम संघर्ष कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

नगर निगम कर्मचारियों और सफाई सेवकों की जारी हड़ताल को लेकर सोशल मीडिया पर धरना प्रर्दशन अभी खत्म नहीं हुआ। हालांकि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले डीएसपी को सस्पेंड और एसएचओ का ट्रांसफर कर दिया गया है। पर सफाई कर्मचारियों द्वारा संघर्ष जारी है और डीएसपी और एसएचओ पर मामला दर्ज की मांग हो रही है। आज दूसरे दिन नगर निगम संघर्ष कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। संघर्ष कमेटी की मांग है कि, सभी आउट सोर्स कर्मचारियों को डीसी रेट किया और डीसी रेट कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, ओवरएज कर्मचारी, माली, बेलदार, सीवरमैन, ड्राइवर और सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। मांग पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। 

यूनियन ने डीसी रेट सफाई कर्मचारियों की जो सैलरी बढ़ाने का फैसला किया है उसे भी संघर्ष कमेटी ने स्वीकार करने से इंकार कर दिया है क्योंकि ये आउट सोर्स कर्मचारियों पर लागू नहीं होता। इसलिए इन्होंने अपना धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जोन-ए माता रानी चौ में जारी रखा है। दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों को फील्ड में काम करने से रोका जा रहा है और उन्हें धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें सफाई कर्मचारियों को कूड़े की लिफ्टिंग से रोका जा रहा है और उन्हें सफाई करने से मना किया जा रहा है। ऐसे में अगर लुधियाना में सफाई और कूड़े की लिफ्टिंग नहीं हुई तो हालात बेकाबू हो सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!