Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Jul, 2026 10:10 PM

दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पन्नू ने दावा किया है कि उसने CJP के कुछ नेताओं के साथ ज़ूम मीटिंग की, जिसमें आंदोलन से जुड़े...
पंजाब डैस्क : दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पन्नू ने दावा किया है कि उसने CJP के कुछ नेताओं के साथ ज़ूम मीटिंग की, जिसमें आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
वीडियो में पन्नू ने यह भी दावा किया कि आंदोलन का उद्देश्य दिल्ली सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाना है। उसने कई भड़काऊ बातें भी कहीं।
हालांकि, पंजाब केसरी इस वायरल वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल इस वीडियो की प्रामाणिकता और इसमें किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल संबंधित एजेंसियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।