Edited By Urmila,Updated: 13 Oct, 2026 01:11 PM

फगवाड़ा गेट मार्केट में सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार मोनू की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई।
जालंधर (सोनू) : फगवाड़ा गेट मार्केट में सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार मोनू की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। पुलिस उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां इमरजेंसी वार्ड के बाहर वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि शुगर लेवल कम होने के कारण उसकी हालत बिगड़ी, जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना नंबर-3 की पुलिस ने कुछ दिन पहले फगवाड़ा गेट मार्केट स्थित एक घर में छापेमारी कर मोनू समेत 14 युवकों को गिरफ्तार किया था। मेडिकल करवाने के बाद 13 आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि मोनू ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही थी। इसके चलते उसे दो दिन बाद जेल भेजा गया।
जेल पहुंचने के बाद एक बार फिर मोनू की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते पुलिस उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई। इसी दौरान इमरजेंसी वार्ड के बाहर वह अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, शुगर लेवल कम होने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी थी। बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here