Edited By Kamini,Updated: 05 Oct, 2026 01:19 PM

जालंधर में एक गोद ली हुई बेटी पर अत्याचार करने का मामला सामने आया है।
जालंधर (सोनू): जालंधर में एक गोद ली हुई बेटी पर अत्याचार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, गुरु नानक कालोनी में व्यक्ति जसविंदर सिंह को अपनी बेटी भाई को गोद देना उस समय महंगा पड़ गया, जब बेटी के साथ हो रहे अत्याचार होने के बारे में उसे पता चला। इसके बाद व्यक्ति अपने बेटी को साथ लेकर थाना 5 पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।
इस दौरान थाने में पीड़ित लड़की ने आरोप लगाए है कि उसके माता-पिता का तालाक हो गया था, जिसके बाद उसके पिता ने उसे बड़े भाई (ताया) को गोद दे दिया था। उसका सौतेला पिता (ताया) उसे अपने पिता से मिलने से रोकता था और पिता और जान से मारने की धमकी भी देता था। लड़की ने बताया कि, वह अपने ताया के पास करीब 7 वर्ष की उम्र से रह रही थी। वहीं आज थाने में पुलिस के सामने पिता, बहन और बुआ को ताये ने धमकी दी। लड़की ने आरोप लगाया कि ताये का बेटा भी उसे काफी गलत शब्दवाली बोलता है। इसी चलते वह थाने में शिकायत देने पहुंची है। लड़की ने पुलिस से कहा कि, उसे डर है कि पिता के साथ घर जाते समय उसका ताया कुछ गलत न कर दें।
जसविंदर सिंह ने कहा कि वह बड़े भाई संदीप के साथ इकट्ठे रहते थे। तालाक होने के कारण बेटी बड़े भाई को गोद दे दी थी। अब जब दोनों भाईयों में बोलचाल नहीं है तो बेटी को उससे न मिलने को लेकर परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते बेटी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जसविंदर सिंह ने बताया कि, थाने में बेटी ने पहुंच कर उसे फोन किया और कहा कि, ताया उसके साथ मारपीट करता है।
मामले संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि बच्ची सिमरन कौर पिछले करीब 10 वर्षों से अपने ताया के पास रह रही थी। अब वह अपने पिता के साथ रहना चाहती थी और उसने ताया पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, बच्ची की शिकायत के बाद दोनों पक्षों की सहमति से उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here