Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2026 08:59 AM

बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त के दावों की हवा निकालते हुए एक मकान को अपना निशाना बनाया है।
लुधियाना (राज): बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त के दावों की हवा निकालते हुए एक मकान को अपना निशाना बनाया है। अज्ञात चोर घर में दाखिल होकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात, भारतीय करेंसी और विदेशी मुद्रा उड़ा ले गए। वारदात का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
शिकायतकर्ता सुखविंदर कौर के बयान के अनुसार, वह घर में अकेली रहती हैं। बीती 21 जुलाई की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर के अंदर दाखिल हुआ और चोरी की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गया। पीड़िता ने जब घर का सामान चेक किया तो उनके होश उड़ गए। चोर घर से 02 सोने की चैन, 04 जोड़ी सोने के टॉप्स, 01 लेडीज गोल्ड रिंग, 04 सोने के लॉकेट, 01 जोड़ी सोने के कांटे, सवा लाख रुपये की भारतीय करेंसी और 1000 डॉलर या पाउंड चुरा कर ले गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।