Edited By Kalash,Updated: 18 Jul, 2026 12:38 PM

महानगर के पॉश इलाके में एक कारोबारी के घर से 50 लाख का सोना चोरी हो गया।
लुधियाना (तरुण): महानगर के पॉश इलाके में एक कारोबारी के घर से 50 लाख का सोना चोरी हो गया। कारोबारी को शक है कि वारदात को अंजाम पार्लर की 2 महिला वर्कर ने दिया। कारोबारी ने वारदात की जानकारी थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को दी। हैरानी जनक बात है कि 50 लाख की चोरी की घटना के 5 दिन बाद पुलिस ने केस रजिस्टर किया है।
कारोबरी दमनजोत सिंह ने बताया कि उसका सुंदर नगर स्थित इलाके में कपड़े का कारोबार है। वह अपने परिवार के साथ करतार नगर, मॉडल ग्राम इलाके में रहता है। 11 जुलाई को किसी रिशेतदार का फंक्शन था। घर की औरतों ने मेकअप इत्यादि करवाने के लिए पार्लर से 2 महिला वर्कर को बुलाया। उन्होंने उसकी मां सहित घर की औरतों को फंक्शन के लिए तैयार किया। दोपहर को तैयार होने के बाद उसकी मां हरमीत कौर जब गहने निकालने के लिए अलमारी के पास पहुंची तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अलमारी में रखा एक बैग गायब था। बैग में 6 चूड़िया (12 तोले), कानों की बालियां (2 तोले), एक सोने का कड़ा (5 तोले), 3 डायमंड की अंगूठियां (4 तोले), 3 अंगूठिया ( 5 तोले), 2 पुरुष कड़े (8 तोले) के गहने थे। कारोबरी ने बताया कि 11 जुलाई को चोरी की घटना हुई। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सभी सी.स.टी.वी. कैमरों को खंगाला। जिसके बाद उन्हें शक है कि पार्लर से आई दोनों महिला वर्कर ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में उन्होंने इलाका पुलिस को 12 जुलाई को शिकायत दी।
इस संबधी थाना प्रभारी हमराज सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु वी.आई.पी. डुयूटी में व्यस्त होने के कारण उन्होंने मोबाइल नही उठाया वहीं इस संबधी जांच अधिकारी पुरोषतम लाल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि कारोबरी दमनजोत सिंह ने 12 जुलाई को पुलिस को मौखिक शिकायत दी थी। 16 जुलाई कारोबारी से लिखित शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। कारोबारी ने लिखित शिकायत में आशंका जाहिर की है कि पार्लर की 2 महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पूरी घटना को देखते हुए पुलिस को कई और लोगों पर भी शक है। फिलहाल पुलिस ने कारोबरी दमनजोत सिंह के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here