लुधियाना में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जनता से मांगी मदद

Edited By Kalash,Updated: 26 Jul, 2026 11:19 AM

ludhiana man body found

थाना फोकल पॉइंट के अधीन आते फेस-5 फोकल पॉइंट इलाके से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई।

लुधियाना (राज): थाना फोकल पॉइंट के अधीन आते फेस-5 फोकल पॉइंट इलाके से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल है। उसका रंग गेहूंआ है और उसने 'मुल्ला फैशन' कट दाढ़ी-मूंछ रखी हुई है। इसके साथ मृतक ने गुलाबी रंग की टी-शर्ट, नीले और सफेद रंग की धारियों वाली जींस की पैंट और अंदर कॉफी रंग का निक्कर पहना हुआ है, जबकि पैरों से कुछ नहीं था।पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास इस युवक या उसके परिवार के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो वह तुरंत थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को सूचना दे। फिलहाल शव 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!