Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jul, 2026 05:39 PM

पंजाब में सोमवार, 27 जुलाई से स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है। राज्यभर के 884 आम आदमी क्लीनिकों में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है।
पंजाब डैस्क : पंजाब में सोमवार, 27 जुलाई से स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है। राज्यभर के 884 आम आदमी क्लीनिकों में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार को कई बार मांगपत्र सौंपने और बातचीत के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते अब उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला लिया है।
हड़ताल शुरू होने के बाद राज्य के सभी आम आदमी क्लीनिकों में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी। मरीजों को ओपीडी सेवाएं, मुफ्त दवाइयां, जांच संबंधी सुविधाएं और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाएंगी, जिससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक इस हड़ताल को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।