Vigilance Action : जालंधर में एक्साइज विभाग का सीनियर असिस्टेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Jul, 2026 09:34 PM

excise department senior assistant arrested for taking a bribe in jalandhar

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात सीनियर असिस्टेंट सतनाम सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने एक रेस्टोरेंट मालिक से...

जालंधर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात सीनियर असिस्टेंट सतनाम सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने एक रेस्टोरेंट मालिक से लाइसेंस संबंधी काम करने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने मामले की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की अवैध वसूली में शामिल रहा है या नहीं।

विजिलेंस ब्यूरो ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वतखोरी करने वाले किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!