Edited By Vatika,Updated: 21 Jul, 2026 11:15 AM

किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए शंभू और खनौरी बॉर्डर को सील कर दिया गया है।
पंजाब डेस्क: किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए शंभू और खनौरी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। इसके चलते जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसी को देखते हुए अंबाला पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहन चालक शंभू बॉर्डर की बजाय अंबाला-चंडीगढ़-लालड़ू-डेरा बस्सी-जीरकपुर मार्ग का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंचें। वहीं, पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहनों को राजपुरा-लालड़ू-डेरा बस्सी-जीरकपुर-अंबाला छावनी होते हुए दिल्ली जाने की सलाह दी गई है।
अंबाला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें और जारी एडवाइजरी का पालन करें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके। किसानों के आंदोलन को देखते हुए अगले आदेश तक वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।