लुधियाना में बेखौफ चोरों का आतंक! क्रेटा का शीशा तोड़ उड़ाया Apple iPad और जरूरी दस्तावेज

Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2026 09:34 AM

robbery at ludhiana

महानगर के पॉश और व्यस्त इलाके मेट्रो रोड  पर स्थित प्रसिद्ध 'बसंत रेस्टोरेंट' के बाहर बेखौफ चोरों द्वारा एक हुंडई क्रेटा

लुधियाना (राज): महानगर के पॉश और व्यस्त इलाके मेट्रो रोड  पर स्थित प्रसिद्ध 'बसंत रेस्टोरेंट' के बाहर बेखौफ चोरों द्वारा एक हुंडई क्रेटा गाड़ी को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। यहाँ रेस्टोरेंट के ठीक बाहर खड़ी एक लॉक गाड़ी का अज्ञात चोरों ने पलक झपकते ही शीशा तोड़ डाला और गाड़ी के भीतर रखा कीमती एप्पल आईपैड, जरूरी दवाइयों के बिल और अन्य कीमती सामान चोरी फरार हो गए। इस चोरी की वारदात के बाद  राजन ठकराल की शिकायत पर थाना मोती नगर की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 कार मालिक ने बताया कि बीती 11 जुलाई को वह अपनी सफेद रंग की हुंडई क्रेटा गाड़ी नंबर: PB10JE-8674 पर सवार होकर रात का खाना खाने के लिए मेट्रो रोड स्थित बसंत रेस्टोरेंट आए थे। उन्होंने रेस्टोरेंट के ठीक बाहर मुख्य सड़क के किनारे अपनी गाड़ी को पूरी तरह से लॉक  करके खड़ा किया था और भीतर खाना खाने चले गए थे।उसके मुताबिक, जब वे रेस्टोरेंट के भीतर मौजूद थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 2 अज्ञात शातिर चोरों ने उनकी गाड़ी की रेकी की। रेस्टोरेंट के बाहर सुरक्षा गार्ड और लोगों की आवाजाही होने के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बिना किसी डर के क्रेटा गाड़ी का एक साइड का शीशा कटर या भारी वस्तु से तोड़ दिया। शीशा तोड़ने के बाद चोरों ने बड़ी सफाई से गाड़ी के भीतर हाथ डालकर वहां रखा कीमती सामान 01 कीमती एप्पल आईपैड (Apple iPad) और अन्य सामान चोरी कर लिया।

जब वे खाना खाने के बाद रेस्टोरेंट से बाहर आए, तो गाड़ी का टूटा हुआ शीशा और बिखरे हुए कांच देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गाड़ी के भीतर देखने पर उनका आईपैड और जरूरी दस्तावेज गायब थे। पीड़ित ने तुरंत कंट्रोल रूम पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारियों का कहना है कि बसंत रेस्टोरेंट के बाहर और मेट्रो रोड पर लगे तमाम सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है, जिसमें दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर चक्कर काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के हुलिए और बाइक के नंबर के आधार पर उनका सुराग लगाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!